• Mon - Sun 10.00 Am - 6.00 Pm
  • (+91) 9907221304
Business Opportunity

माँ नर्मदा सोशल फाउंडेशन समिति

साथियों जैसा की आप सभी जानते है की हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव धर्म और राष्ट्र सेवा कर के भारत को आत्म निर्भर बनाना है ,जिससे की भारत के खोये हुए गौरव को हम फिर से हासिल कर सके, फिर से भारत को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहा जाने वाला देश हम सब मिलकर बना सके यही हमारा सपना है | जिसको हम सब को मिलकर हर हाल में पूरा करना है | इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संस्था ने योजनायों की शुरुआत की है “उड़ान हौसलों की” और “छूना है आसमां” इन योजनायों के माध्यम से संस्था बेरोजगार युवाओ को स्वालंबी बनने में उनकी सहायता करेगी साथ ही साथ लोगों को समाज सेवा के लिए जोड़ कर मानव धर्म और देश सेवा करने लिए प्रेरित करेगी | जिसके लिए हमारे देश के बेरोजगार युवा संस्था के साथ काम करके संस्था के निर्देशित दिए हुए कार्य करने पर संस्था द्वारा प्रोत्साहन राशि (मानदेय)** प्रदान करेगी | यह योजनाये भारत ही नही सारे विश्व की मानवता की उन्नति ,सहयोग, पूर्ति के हेतू शुरुआत किया जा रहा है क्योंकि हमारे सनातन धर्म संस्कृति ही एक ऐसी संस्कृति है जो सारे विश्व की मंगल कामना करती है| बाकी किसी भी देश, धर्म, संस्कृति में लोक हित की बात नही कही जाति इसी लिए मानव धर्म की स्थापना के लिए यह जरुरी है की हमारी बात हर नागरिक तक पहुचे और ज्यादा से ज्यादा सदस्य हमारी संस्था से मिल कर अपना सहयोग प्रदान कर के एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपना समय संस्था को दे यही हम ईश्वर से कामना करते है |
किसी भी देश और समाज की उन्नति के लिए कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांत होते है | जिसपर अमल कर के राष्ट्र और समाज का निर्माण किया जा सकता है |
उनमे सबसे महत्वपूर्ण बिन्दू इस प्रकार है :-
1. ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है किसी भी देश समाज की उन्नति के लिए क्योंकी ज्ञान के बिना कोई भी समाज रह तो सकता है मगर उन्नति नही कर सकता, ज्ञान एक ऐसी अग्नि है जो सदेव प्रव्ज्वालित रहती है और कभी भी कम नही होती यही संसार की एक ऐसी विद्या है जो देने से बढती ही जाती है कभी कम नही होती | आज देश में असली ज्ञान की कमी है जो कहीं ना कहीं देश की उन्नति में बाधक है इसी लिए संस्था के द्वारा भारत के प्राचीन ज्ञान को लोगों तक पहुँचाना है |
2.दूसरी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है जिसके लिए संस्था अपना सहयोग बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रदान करेगी
3.स्वास्थ आज लोगों की सबसे बड़ी समस्या बन कर उभरी है आज के आधुनिक युग में यह सबसे महत्वपूर्ण समस्याओ में से एक है जो आने वाले समय में अपना विकराल रुप दिखा सकती है क्योंकि जैसा की हम देख रहे है आज वर्त्तमान समय में ईलाज काफी खर्चीला हो चूका है उसको कम करना संस्था के मुख्य उद्देश्यों में से एक है |
4.पर्यावरण को बचाना है |
5.धुम्रपान और नशीले पर्दाथो के प्रति लोगो को जागरूक करके इसका सेवन बंद करवाना है,साथ ही साथ उज्जवल चरित्र का निर्माण करना |
6 .महिला सुरक्षा एवं शक्तिकरण
7.रक्त दान,देह दान,अंग दान के लिए लोगों को जागरूक करना |
इन 7. मुख्य बिंदुओ पर संस्था प्रमुखता से कार्य कर रही है जिसमे आप सभी के सहयोग की जरुरत है | संस्था समाज के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदस्यता अभियान चला रही है जिससे के ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ कर एक नये समाज का निर्माण कर सके और नये आयामों पर देश और समाज को पंहुचा सके | इस नये समाज में लोगों के लिए अपने हितों से ज्यादा मानव धर्म और राष्ट्र धर्म सर्वोपरि होगा, इस नये समाज में अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए कहीं जगह नही होगी मानव धर्म और राष्ट्र ही सर्वोपरि होगा इसी भावना से राष्ट्र का विकास और मानव धर्म का विकास होगा | हमारे इस अभियान (योजना) से जुड़ने के लिए वार्षिक सदस्यता (दान) शुल्क इस प्रकार है
उड़ान हौसलों की सालाना सदस्यता (दान) राशी : 200 रु मात्र
छूना है आसमां सालाना सदस्यता (दान) राशी : 1200 रु मात्र आपके सहयोग के लिये धन्यवाद


भारत माता की जय
नर्मदे हर हर
जय श्री राधे कृष्णा
आपका

माँ नर्मदा सोशल फाउंडेशन परिवार
डॉ योगराज सिंह यादव