मां नर्मदा सोशल फाउंडेशन
के सिद्धान्त :-
- 1. सादा जीवन उच्च विचार |
- 2. अपने ही नहीं दूसरों के बारे में भी सोंचे |
- 3. मानव धर्म का पालन ही वास्तविक ईश्वर की उपासना है |
- 4. देश और समाज के प्रति सदा ईमानदार रहें |
- 5. हम सुधरेगें जब समाज और देश सुधरेगा यह सोच रखे |
- 6. .हमारा सिद्दान्त है हम आपको सहारा देगें आप अपने पीछे वालों को सहारा दे जिससे कोई हमारा साथी पीछे ना रह जाये
- 7. हमें अपनी काबिलियत / रूचि खुद पहचानना होगी जबही हमें सफलता मिलेगी |
- 8. हमें अपने लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखना होगा जब ही हम अपनी मंजिल तक पहुँच सकते है |
- 9. ज्ञान का भण्डार हमारे चारों और फैला हुआ है बस उसे हमें अर्जित करने की देर है |
- 10. किताबी ज्ञान हमें सिर्फ सही रास्ता बता सकता है मगर व्यावहारिक अनुभव हमें अपनी मंजिल तक पंहुचा देते है ,इस लिए हमें दुसरे के अनुभवों का हमेशा सम्मान करना चाहिए |
- 11. हमें अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग सदा मानव कल्याण और देश हित के लिए करना चाहिए जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके |
- 12. जीवन मै पैसा ही सब कुछ नहीं है, (परिवार,मित्रो और समाज की अहमियत हमें उनको खोने के बाद समझ मे आती है इसलिये इन्हें बचाने के लिए अपना समय और सम्मान दे |
- 13. किसी भी विषय को अच्छे से समझने के लिए उस विषय के विशेषज्ञ व्यक्ति से समझे अन्यथा अनजाने (विषय से अनभिज्ञ ) व्यक्ति आपको सही राह से भटका देगे |
- 14. आखिरी निर्णय हमारा स्वंय का है जो भी काम करे सोच विचार कर के करें |
- 15. समय बहुमूल्य है इसका मूल्य समझे (इसे व्यर्थ न गवाएँ ) |
Necessary things to achieve Success in our life :- Vision ,Goal, hardworking , passion, consistency, motivation