• Mon - Sun 10.00 Am - 6.00 Pm
  • (+91) 9907221304
Terms & Conditions

मां नर्मदा सोशल फाउंडेशन द्वारा संचालित “उड़ान हौसलों की” एवं “ छूना है आसमां ”

संस्था की प्रतिबद्धता संस्था के कर्मचारियों, कार्यकर्ता और सदस्यों के इस प्रकार है :-

  • १. संस्था अपने बनाये हुए सिद्धान्तों का पालन मुख्य रुप से करने के लिये प्रतिबद्ध है |
  • २. संस्था अपने कर्मचारीयों,कार्यकर्ताओ एवं सदस्यों के लिए ही नहीं सभी के लिए निष्पक्ष एवं ईमानदार है |
  • ३. संस्था अपने कर्मचारियों, कार्यकर्ताओ एवं सदस्यों की जरुरतो का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है |
  • ४. संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव धर्म और देश सेवा के लिए कार्य करना एवं इन दोनों उद्देश्य के लिए लोगो को साथ लेके सभी को समाज हित एवं देश हित के लिए सजग और जागरूक करना है | ५. संस्था के सभी कर्मचारी,कार्यकर्ता एवं सदस्य संस्था के परिवार का हिस्सा है और सभी के सुख दुःख में सभी साथ है |


संस्था के कर्मचारियों, कार्यकर्ता और सदस्यों के लिए नियम एवं शर्ते :-

  • १. संस्था में सम्मलित होने वाले लोगों का सबसे पहला और प्रमुख उद्देश्य “ मानव धर्म और देश सेवा के लिये करना है ” चाहे वह किसी भी प्रकार से हो हमे हमेशा तत्पर रहना है |
  • २. संस्था के सभी लोग रक्तदान ,और जागरूकता अभियान तथा अन्य सभी तरह के समाजाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता और पूर्ण सहयोग प्रदान करेगे |
  • ३. संस्था अपने कर्मचारियों ,कार्यकर्तायों एवं सदस्यों से भी यही आशा करती है के वह भी अपने काम और कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहे जिससे हम सब मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके |
  • ४. संस्था के सभी कर्मचारियों , कार्यकर्ताओ,एवं सदस्यों का यह कर्त्तव्य है के वह संस्था और समाज हित के लिए अपना पूर्ण योगदान प्रदान करे |
  • ५. सभी कर्मचारियों, कार्यकर्ताओ और सदस्यों का यह दायित्व है के अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार या गलत जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को ना प्रदान करे जिससे के संस्था की प्रतिष्ठा को कोई ठेस पहुचे ऐसा पाये जाने पर कठोर कार्यवाही एवं संस्था से निष्कासित भी किया जा सकता है |
  • ६. संस्था द्वारा सभी प्रकार का वेतन ,मानदेय , प्रोत्साहन राशी कर्मचारियों, कार्यकर्ताओ और सदस्यों को उनके कार्य पूर्ण करने के उपरांत ही किया जायेगा या जो भी संस्था के नियम है उसके अनुसार ही दिया जायेगा, कार्य पूर्ण न होने पर किसी भी तरह का वेतन,मानदेय , या प्रोत्साहन राशी प्रदान नही की जायेगी |
  • ७. किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों में कर्मचारीयों ,कार्यकर्ताओ ,सदस्यों के पाए जाने पर संस्था उन पर तुरंत कार्यवाही करके निष्कासित करने का अधिकार अपने पास रखती है |
  • ८. संस्था में आये सभी नये सदस्य /कर्मचारी को सभी पुराने कर्मचारी /सदस्य पूर्ण सहयोग करेगे |
  • ९. संस्था के सभी लोग समय का विशेष ख्याल रखे क्योंकि सब कुछ मिल सकता है मगर यह समय फिर नहीं मिलेगा |
  • १०. सभी लोग का यह कर्त्तव्य है के संस्था के हित का हमेशा ख्याल रखे |
  • ११. संस्था में किसी भी उम्र का व्यक्ति सदस्यता शुल्क जमा कर के व्यक्ति सालाना सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है |
  • १२. सदस्य को संस्था का सदस्यता शुल्क देना अनिवार्य है अन्यथा सालाना सदस्यता समाप्त हो जायेगी |
  • १३. संस्था के सदस्य का किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में पाए जाने पर सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी |
  • १४. संस्था के सदस्य / या अन्य व्यक्ति संस्था का नाम लेकर किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियाँ करते पाए गए तो उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी |
  • १५. संस्था के उद्देश्यों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए जरुरी है |
  • १६. संस्था के सदस्य,कर्मचारी, कार्यकर्ता संस्था की सभी सामाजिक गतिविधियों में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेगे |
  • १७. संस्था का वार्षिक सदस्यता शुल्क २०० एवं १२०० है जिसे दे के कोई भी व्यक्ति संस्था क सदस्य बनके समाज सेवा में अपना सहयोग कर सकता है |
  • १८. सदस्यता शुल्क जमा करने के बाद सदस्यता शुल्क वापिस नहीं होगा |( इसलिये सदस्यता लेने के पहले नियम एवं शर्ते पहले अच्छे से पड़ ले )
  • १९. संस्था किसी को भी जोर जबरदस्ती करके संस्थान का सदस्य नहीं बनाती |
  • २०. संस्था के कार्यो एवं उद्देश्यों को सुनकर,पड़कर,समझकर और उसके बाद निर्णय व्यक्ति अपने स्वंय के विचार के बाद संस्था की सदस्यता ग्रहण करे |
  • २१. किसी भी प्रकार की वाद / विवाद की स्थिति में संस्था के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष का निर्णय सर्वमान्य होगा |

    “आईये हम सब मिलकर एक
    बेहतर और अच्छे समाज
    के निर्माण का संकल्प ले”


माँ नर्मदा सोशल फाउंडेशन


घोषणा पत्र

मैं ............................................... पिता / पति ........................................... निवासी .............................................................. जिला ................................. माँ नर्मदा सोशल फाउंडेशन समिति के सभी उद्देश्यों एवं नियम एवं शर्तो को सुनकर, पड़कर, समझकर बिना किसी दवाब के स्वेछा से समिति का सदस्य बनकर समाज सेवा में सहयोग देना चाहता / चाहती हूँ एवं मै यह शपथ लेता / लेती हूँ के मानव समाज के कल्याण एवं देश सेवा के लिए मै सदेव तैयार रहूंगा / रहूंगी | एवं समिति द्वारा जो भी दायित्व मुझे समाज कल्याण एवं देश सेवा के लिए दिए जायेगे उनका पालन मैं पूर्ण निष्ठा से करूंगा /करूंगी तथा मेरे द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः सत्य है | इसमें त्रुटी पाई जाती है तो इसके लिए मैं स्वंय जिम्मेदार हूँ |